VISITORS

0 1 6 0 2 6

July 9, 2026 9:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 9:09 am

गर्लफ्रेंड से मिलने आया विदेशी युवक पकड़ाया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने हीरानगर इलाके में आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था और इसके बावजूद वह अवैध रूप से शहर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान डॉन पेड्रो चालिस निवासी सनसिटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वह कई वर्ष पूर्व इंदौर आया था और एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत था।
वीजा समाप्त होने की जानकारी संबंधित विभाग को मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद लसूड़िया पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लंबे समय तक गिरफ्त से बाहर रहा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर की एक अफसरों की कॉलोनी में किराए से रह रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी नहीं थी। हीरानगर पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर