VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 3:15 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 3:15 pm

इंदौर : चार युवक तीन दिन से लापता

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कार में बैठा ले गए
शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर। छोटा बागड़दा इलाके के चार युवक तीन दिन से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले चार लोग उन्हें कार में बैठाकर साथ ले गए थे।
परिवार पहले एरोड्रम थाना पहुंचा, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां भी फुटेज दिखाने के बावजूद अधिकारियों ने संबंधित लोगों की पहचान से इनकार कर दिया। तीन दिनों से परेशान परिजन अब न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बागड़दा के रहने वाले तरुण वर्मा, अमन पाल, राज और अजय 14 फरवरी से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक एक कार से आए कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए चारों युवकों को अपने साथ ले गए थे। इस मामले में परिजन रात तक चारों युवकों का पता न चलने पर एरोड्रम थाना पहुंचे, लेकिन थाने ने उन्हें लाने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब परिवार ने क्राइम ब्रांच में पूछताछ की, तो वहां भी चारों युवकों के होने की बात से इनकार कर दिया गया। परिवार ने पुलिस को फुटेज दिखाई और एरोड्रम के साथ क्राइम ब्रांच के ऑफिस में यह वीडियो भी दिखाया, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी कहा कि फुटेज में दिख रहे लोगों की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। उनका कहना है कि इन नाम के युवक क्राइम ब्रांच में मौजूद नहीं हैं और उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। वह भी इस मामले में स्पष्ट जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार लापता चार युवकों में से तरुण वर्मा के खिलाफ पहले लगभग 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। अमन पाल पर भी 3 मामले दर्ज हैं। अजय एक होटल में काम करता है, जबकि राज केटरिंग के व्यवसाय से जुड़ा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर