VISITORS

0 0 6 3 5 9

February 21, 2026 12:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 12:19 pm

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा फरार आरोपी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीम ने बुधवार को एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 12 फरवरी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपी कासिम खान से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर पहले साउथ टोड़ा निवासी रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। रिजवान से पूछताछ में एक और फरार आरोपी हसन अली निवासी दौलतगंज का नाम सामने आया। इसके बाद टीम ने मुखबिर और टेक्निकल इनपुट के आधार पर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले पकड़े गए आरोपी से 14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में हसन अली ने बताया कि वह रिपेयरिंग का काम करता है और पांचवीं तक पढ़ा है। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी भी सामने आ सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर