VISITORS

0 1 6 0 0 7

July 9, 2026 8:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 8:02 am

1379 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध जांचें

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। लोकायुक्त में बीते चार वर्षों में मध्यप्रदेश के 1379 अधिकारी- कर्मचारियों के विरुद्ध जांचें चल रही है। जांच के दायरे में आए मामलों में 20.97 करोड़ रुपए की वसूली किए जाने के बावजूद 134 प्रकरण अभियोजन स्वीकृति में लंबित है वही 39 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई है और 208 प्रकरणों में न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं। यह जानकारी कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त संगठन में वर्ष 2022-23 से अब तक 1884 शिकायतें दर्ज हुई है, जबकि विशेष पुलिस स्थापना में 1063 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर