VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 2:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 2:50 am

कॉलेज के लाइब्रेरियन ने खाया जहर, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भंवरकुआ इलाके में एक निजी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने बुधवार को जहर खा लिया। जिसे उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, वह बैंक कर्ज से परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, हरीश (45) पुत्र राधेश्याम तोमर, निवासी श्रीयंत्र नगर ने कॉलेज में ड्यूटी के दौरान जहर खा लिया। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो स्टाफ ने उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान हरीश की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि निजी काम के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। इसमें किश्तों को लेकर बैंक वाले उन्हें परेशान कर रहे थे । हरीश करीब 15 साल से कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर काम कर रहे थे। वह मूल रूप से मुरैना की तरफ के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जो स्कूल में पढ़ाई करता है। पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने सुसाइड के मामले को जांच में लिया है। अभी हरीश की मौत के मामले में किसी तरह का सुसाइड नोट सामने नहीं आया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर