VISITORS

0 0 7 6 1 2

May 15, 2026 8:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 8:39 pm

शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से रेप …

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | सूड़िया थाना क्षेत्र में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी रोहित मालवीय के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार रोहित उसके भाई का दोस्त है और पिछले करीब पांच वर्षों से दोनों की जान-पहचान थी। आरोपी का घर आना- जाना था, इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि रोहित ने उससे शादी का वादा किया था। पीड़िता ने पुलिस बताया कि अक्टूबर 2021 में रोहित उसे घुमाने के बहाने खजराना गणेश मंदिर ले गया। इसके बाद बाइक से घुमाते हुए एक होटल में ले गया, जहां करीब दो घंटे रुकने के दौरान शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि अक्टूबर 2025 तक आरोपी उससे कई बार मिलता रहा और संबंध बनाता रहा, लेकिन हर बार शादी की बात टालता रहा । 12 जनवरी को जब उसने आखिरी बार शादी के संबंध में बात की, तो आरोपी ने उसे टाल दिया और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी, जिसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई । लसूड़िया पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर