VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 1:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 1:10 am

मलबे में दबने से मजूदर की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर टॉवर तोड़ रहे एक मजदूर पर अचानक छत का हिस्सा गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हरिओम (45) पुत्र मोहनसिंह निवासी कुलकर्णी का भट्टा के रूप में हुई है। घटना बड़ी भमोरी इलाके की है, जहां वह अपने साथियों के साथ मकान के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरिओम तीसरी मंजिल पर बने टॉवर को तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और वह
मलबे में दब गया। साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और ठेकेदार महेश की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल अवस्था में हरिओम को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हरिओम अपने दो भाइयों के साथ मकान निर्माण कार्य से जुड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। विजयनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। विजयनगर पुलिस के मुताबिक जांच के बाद लापरवाही को लेकर कारवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर