VISITORS

0 0 7 4 4 6

May 15, 2026 4:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 4:26 pm

राजा का परिवार जलाएगा सोनम के फेरे की साड़ी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राजा रघुवंशी के परिवार ने इस बार होलिका दहन में सोनम की फेरे की साड़ी जलाने का निर्णय लिया है। परिवार का कहना है कि यह बुराई और विश्वासघात के अंत का प्रतीक होगा। राजा की मां ने बताया कि होलिका दहन अच्छाई की जीत का पर्व है।
सोनम तो जेल में है उसे सजा कानून देगा, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को हम आज आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है जो सोनम ने शादी के समय पहनी थी। इस कदम के जरिए परिवार अपने बेटे के साथ हुए विश्वासघात और दर्द को प्रतीकात्मक रूप से खत्म करना चाहता है। राजा की मां बेटे की पुरानी होली की वीडियो देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने के लिए बुलाया था और दोनों ने साथ में गुलाल से होली खेली थी।
राजा की मां ने रोते हुए कहा कि हमें क्या पता था कि यह उसकी आखिरी होली होगी। मामला मई 2025 का है, जब राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि सोनम उसे हनीमून के बहाने शिलॉन्ग ले गई, जहां उसने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर हत्या करवाई। फिलहाल सोनम जेल में है और मामले की जांच जारी है। इसी मामले में पिछले मां दो लोगो को कोर्ट ने बरी किया है। वहीं, कई लोगों की इंदौर से सीधे शिलॉन्ग के कोर्ट में पेशी भी ऑनलाइन होती है। राजा का परिवार होलिका दहन के दिन विशेष पूजा भी करेगा, और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगा। साथ ही, न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज भी उठाएगा। राजा की मां ने कहा कि हमारे लिए होली अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन हमें विश्वास है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी और हमारे बेटे को न्याय मिलेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर