VISITORS

0 0 6 6 9 8

March 5, 2026 11:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 5, 2026 11:14 am

दुकान कर्मचारी एक लाख और एक्टिवा लेकर फरार

इंदौर। तिलक नगर क्षेत्र में एक व्यापारी का कर्मचारी एक लाख रुपए नकद और एक्टिवा वाहन लेकर फरार हो गया। लगातार संपर्क की कोशिशें नाकाम रहने के बाद व्यापारी ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आशीष अग्रवाल निवासी अग्रवाल नगर की शिकायत पर विवेक उर्फ कृष्णा पुत्र मुकेश वर्मा निवासी नीमा कॉलोनी नलखेड़ा के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। विकास का छावनी क्षेत्र में अनाज का कारोबार है और विवेक करीब डेढ़ साल से उसकी दुकान पर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार व्यापारिक लेनदेन के सिलसिले में आशीष को व्यापारी अनूप अग्रवाल से एक लाख रुपए लेना थे। अनूप अग्रवाल का कार्यालय वर्ल्डकप चौराहे के पास स्थित है। आशीष ने अपने कर्मचारी विवेक को रुपए लेने के लिए अपनी एक्टिवा देकर भेजा था। कुछ देर बाद जब विवेक दुकान वापस नहीं लौटा तो आशीष को शक हुआ। इस पर उसने अनूप अग्रवाल को फोन कर जानकारी ली, जहां से रुपए दिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आशीष ने विवेक के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। काफी प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं होने पर आशीष ने तिलक नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर