VISITORS

0 1 6 0 0 1

July 9, 2026 12:29 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 12:29 am

परिषद की बैठक बुलाने सीएमओ को मेल

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। नगर पालिका परिषद अशोकनगर में नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन आजाद ने प्रभारी सीएमओ को मेल कर परिषद की साधारण बैठक बुलाने की मांग की है। मेल के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष ने बताया है कि मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के नियमानुसार नगर पालिका परिषद की साधारण बैठक प्रत्येक दो माह में कम से कम एक बार आयोजित किया जाना कानूनी रूप से अनिवार्य है। परिषद की पिछली बैठक 2 मार्च को संपन्न हुई थी। आज इस बात को दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, किंतु आपके द्वारा नियमानुसार आगामी बैठक आहूत नहीं की गई है। यह सीधे तौर पर वैधानिक नियमों का उल्लंघन है। परिषद की बैठक न होने के कारण चरमराती सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट और ग्रीष्मकालीन मूलभूत जनसमस्याएं, विकास कार्यों की स्वीकृति और अटके हुए बजटीय प्रस्ताव आदि पर चर्चा नहीं हो पा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की इस पत्र को प्राप्त होने के 3 कार्य दिवसों के भीतर परिषद की आगामी साधारण बैठक की तिथि और समय निर्धारित कर सूचना जारी करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर