VISITORS

0 1 6 0 0 1

July 9, 2026 12:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 12:30 am

विधायक ने निर्माण में देरी तो अधिकारी को पत्र

शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र भोपाल.कार्यपालन यंत्री, सेतु निर्माण संभाग भोपाल, अधीक्षण यंत्री सेतु निर्माण मंडल भोपाल, मंडल रेल प्रबंधक, (डी.आर.एम.) पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्रता से कराये जाने की मांग की गई है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले के खिरकिया नगर में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है एवं संबंधित टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण की जा चुकी है, किन्तु निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से संचालित हो रहा है। खिरकिया रेलवे फाटक नगर एवं क्षेत्र के प्रमुख आवागमन मार्ग पर स्थित होने से यहां प्रतिदिन भारी यातायात दबाव बना रहता है। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण रेलवे फाटक पर आए दिन लंबे-लंबे जाम की स्थिति निर्मित हो रहती है, जिससे आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही यातायात अवरोध एवं अव्यवस्थित आवागमन के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों में इस विषय को लेकर निरंतर चिंता एवं असंतोष व्याप्त है। इस हेतु मैं मांग करता हँू कि जनहित एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में आवश्यक निर्देश जारी कर कार्य की गति बढ़ाई जाए। जिससे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके एवं क्षेत्रवासियों को सुविधा हो।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर