VISITORS

0 0 7 7 9 5

May 24, 2026 2:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 24, 2026 2:46 am

टंकी का ठेकेदार डाल रहा नागरिकों के हक पर डाका

शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि / बैतूल। गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, ऐसे में पानी की तंगी भी हो रही है। टंकी निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सरकारी बोरवेल के अवैध उपयोग एवं नगरपालिका परिषद को हो रही राजस्व हानि के संबंध में शिवसेना बैतूल द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला प्रमुख विजेन्द्र गोले ने आरोप लगाया कि गणेश वार्ड में पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा घोर अनियमितताएं की जा रहीं हैं। निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार को पानी की व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए, परंतु वर्तमान ठेकेदार द्वारा पास स्थित सरकारी बोरवेल में निजी मोटर डालकर अवैध रूप से पीने का पानी का उपयोग किया जा रहा हैं। श्री गोले ने बताया कि सरकारी बोरवेल से बिना अनुमति और बिना शुल्क भुगतान के पानी का उपयोग करना सीधे तौर पर नगरपालिका के राजस्व की चोरी है। जिला उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि सरकारी बोरवेल का उपयोग निर्माण कार्य में होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्थल का तत्काल निरीक्षण किया जाए और ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही अवैध मोटर को जब्त किया जाए। साथ ही नगरपालिका के नियमानुसार ठेकेदार पर उचित जुर्माना लगाया जाए जिससे राजस्व की छति पूर्ति हो सके। इस मौके पर संगठन के राजू चरपे, सुरेश नामदेव, युवराज तुमने, शंकर मासोदकर, जगदीश पवार, उषा अतुलकर सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर