राइस एवं आईल प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए निर्देश स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाए
शब्द अग्नि/ बैतूल कलेक्टर संजय सोनवणे ने शुक्रवार को विकासखंड घोड़ाडोंगरी के भ्रमण के दौरान ग्राम हीरावाडी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत संचालित राइस प्रोसेसिंग एवं ऑयल प्रोसेसिंग यूनिटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमी श्री सतीश चौरे एवं श्री उमेश चौरे द्वारा संचालित इकाइयों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि योजना से अधिक से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार और आयवृद्धि का अवसर मिल सके। उन्होंने यूनिटों के समुचित दस्तावेजीकरण एवं गतिविधियों के नियमित अभिलेखीकरण के भी निर्देश दिए।
उद्यमियों ने बताया कि उनकी इकाइयों के माध्यम से आसपास के गांवों के 4 से 5 बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रतिवर्ष लगभग 3 से 4 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री आर के कोरी भी उपस्थित रह
Author: Shabd Agni
.