VISITORS

0 1 5 4 0 1

July 5, 2026 4:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 4:22 am

श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता केवल सरकार का ही नहीं, प्रत्येक नागरिक का दायित्व
शब्द अग्नि / बैतूल। मप्र शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत डेहरी आमढ़ाना, नवांकुर समिति नवोदित ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति एवं मप्र जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नंदियाघाट मंदिर एवं बाजार परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर परिसर, बाजार क्षेत्र एवं आसपास फैले प्लास्टिक, कागज एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना, जल स्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डेहरी आमढ़ाना की सरपंच सुखमणि उइके, राधेश्याम उइके, पंचायत सचिव श्री प्रहलाद, रोजगार सहायक श्री बसंत, परशुराम उइके, अवधेश उइके एवं  नवीन कुमार सहित अनेक ग्रामीण जन एवं युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के परामर्शदाता विजय कुमार महतो, बीएसडब्ल्यू आदित्य वर्मा, एवं हरेंद्र सिंह शास्त्री ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नवांकुर समिति नवोदित ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति के सहयोग से आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर