दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन त्याग, ज्ञान, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का प्रतीक था। उनका संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का खंडवा से भी ऐतिहासिक संबंध रहा है। वर्ष 1892 में भ्रमण के दौरान वे खंडवा आए थे और यहीं पहली बार शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमोद जैन, पीसी इंग्ले, श्वेता हरि सखी, सुरेंद्र गीते, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, निर्मल मंगवानी सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: Shabd Agni
.