VISITORS

0 1 5 4 9 3

July 5, 2026 10:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 10:01 pm

इंदौर : सरकारी लकड़ी बिक्री मामला प्रभारी निलंबित

सिटी फॉरेस्ट में सरकारी लकड़ी बेचने का मामला, प्रभारी अधिकारी निलंबित

शब्द अग्नि इंदौर । सरकारी लकड़ी नियम विरुद्ध बेचने का मामला प्रकाश में आया है जिसमे सम्बंधित आभारी अधिकारी के निलंबन की कार्यवाही की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के सिटी फॉरेस्ट से सरकारी लकड़ी की कथित अवैध बिक्री के मामले में निगम आयुक्त ने सहायक प्रभारी मितुल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर लकड़ी की बिक्री से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद निगम ने यह कार्रवाई की।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निगम की लकड़ी की अनधिकृत बिक्री की, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा। इसे गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार की श्रेणी में मानते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निगम आयुक्त ने मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि लकड़ी की अवैध बिक्री कितनी हुई, इससे निगम को कितना नुकसान पहुंचा और इस मामले में अन्य किसी कर्मचारी की भूमिका रही या नहीं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर