VISITORS

0 1 5 4 9 8

July 6, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 12:04 am

गोमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने का लिया संकल्प

विधायक राजन मंडलोई का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी। बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजन मंडलोई का 52वां जन्मदिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के रामकुण्डलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित जन्मदिन मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर विधायक मंडलोई ने श्री गणेश मंदिर, राजघाट पर मां नर्मदा तथा नगर की गोशाला में पूजा-अर्चना कर गोमाता की पूजा एवं चारा दान किया। रामकुण्डलेश्वर मंदिर में अभिषेक-पूजन, कन्या भोज तथा जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही जरूरतमंद क्षेत्रों के लिए पानी के टैंकर वितरण भी किए गए।

कार्यक्रम में कुक्षी विधायक हनी बघेल, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बड़वानी गोशाला ट्रस्ट के समक्ष विधायक राजन मंडलोई ने गोमाता को राष्ट्र पशु घोषित किए जाने के समर्थन में संकल्प लिया। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर