VISITORS

0 1 5 4 9 8

July 6, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 12:04 am

सेफ क्लिक 2.0’ में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

शब्द अग्नि / अनुराग बजाज

दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

पथरिया में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आनंद कलादगी ने व्यापारियों को ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक, फर्जी क्यूआर कोड और अनजान कॉल से बचने की सलाह दी। उन्होंने ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने की अपील की।

इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, फिशिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने एक कोचिंग संस्थान में साइबर बुलिंग और ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए युवाओं से साइबर सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर