VISITORS

0 1 5 4 9 8

July 6, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 12:04 am

हरदा : पुलिस ने जप्त की 3300 किलो अवैध मछली

हेराफेरी कर मछली स्टाक पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये

शब्द अग्नि / डी एस चौहान

हरदा 5 जुलाई 2026/ मत्स्य महासंघ के वरिष्ठ क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक अजय श्रीवास्तव द्वारा आरोपी साकिब पिता सौकत रजा, वार्ड क्रमांक 02, खेड़ीपुरा द्वारा अवैध रूप से मछली चोरी एवं परिवहन की शिकायत की गई। शिकायत पर थाना कोतवाली प्रभारी श्री रोशन लाल भारती द्वारा 4 जुलाई को आरोपी पर धारा 303 (2) , 223 बी.एन.एस. पर कायमी कर राठी पेट्रोल पंप के पास के एक मकान से लगभग 3 टन 300 किलो मछली जप्त की गई।

मछली चोरी का हरदा में जगह-जगह स्टाक पर छापामार कार्रवाई होगी

उनके पास मत्स्य निरीक्षक हरदा श्रीमती सरिता चौकीकर एवं श्री सुशील गौर का हस्ताक्षरित नीलामी पत्रक प्राप्त हुआ, जिसमें 800 किलो मछली जाहिद गौरी निवासी हरदा को 25 हजार रूपये राशि प्राप्त कर अंतरित करना ज्ञात हुआ। जप्त मछली प्रतिबंधित प्रजाति की ग्राम जोगा में निलामी होना पाया गया। मछली का आखेट इंदिरासागर से किया जाकर अवैध रूप से नीलामी से अधिक मात्रा परिवहन कर हरदा लाकर एकत्र किया गया जो अवैधानिक है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर