VISITORS

0 1 6 1 6 3

July 9, 2026 2:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 2:43 pm

सिंहस्थ विशेष प्रशिक्षण शिविर का छठा सत्र शुरू

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के तहत मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बड़वानी पुलिस ने विशेष प्रशिक्षण अभियान तेज कर दिया है। रविवार को जिला मुख्यालय पर 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के छठे सत्र का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 47 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंहस्थ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आएंगे और बड़वानी महाराष्ट्र व दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग होगा। ऐसे में पुलिस बल को “विनम्र, लेकिन सख्त” रहकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सहायता सुनिश्चित करनी होगी।

प्रशिक्षण में भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और प्रभावी संवाद कौशल जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर्स) मॉडल के तहत प्रशिक्षित 47 अधिकारी आगे चलकर जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल, सूबेदार उषा सिसोदिया, अलका वास्केल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर