सेफ क्लिक 2.0:
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी। मध्य प्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत पीएम शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2, बड़वानी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से बचाव की जानकारी देते हुए अनजान लिंक, संदिग्ध ऐप, फर्जी कॉल और ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी व पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा व शत-प्रतिशत प्रयास करें। उन्होंने महान व्यक्तित्वों के संघर्ष और अनुशासन से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने साइबर अपराधियों द्वारा नौकरी, इनाम, निवेश और ऑनलाइन लोन के नाम पर की जाने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं जिला साइबर एक्सपर्ट रितेश खत्री ने डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी, सोशल मीडिया और निवेश फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Author: Shabd Agni
.