शब्द अग्नि / ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर। सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उप संचालक श्रीमती शशिकिरण इक्का ने बताया कि इन योजनाओं में वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता, कल्याणी, कन्या अभिभावक तथा मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन सहित अन्य पात्र हितग्राही आवेदन कर सकते हैं।
सभी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के साथ आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।
Author: Shabd Agni
.