जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग छात्रा सुहाना का शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, श्योपुर में कक्षा 9 में निशुल्क प्रवेश कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन को दिए। सुहाना की मां ने बताया था कि कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद भी बेटी का प्रवेश नहीं हो पा रहा था।
जनसुनवाई में कुल 258 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान समग्र आईडी से जुड़ी कई समस्याओं का ई-गवर्नेंस के माध्यम से मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली।
कलेक्टर ने पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। वहीं पेंशन संबंधी आवेदनों की जांच के बाद हितग्राहियों को उनकी पेंशन स्वीकृत होने और जल्द बैंक खाते में राशि मिलने की जानकारी दी। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Shabd Agni
.