शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
पाटी/बड़वानी। थाना पाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 19 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
परिजनों की सूचना पर थाना पाटी में गुम इंसान क्रमांक 42/2026 दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि रामदास यादव, सउनि दिलीप मुवेल, प्रआर रितेश वाघेला एवं आरक्षक निर्मल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.