तेंदुए की दस्तक: डिलीवरी बॉय पर झपटा, फिर घर के बाथरूम में छिपा वन्यजी
शब्द अग्नि / इंदौर । शहर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। सड़क से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर उसने अचानक हमला कर दिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि उसकी बाइक वहीं छूट गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
मकान के बाथरूम में छुपा
हमले के बाद तेंदुआ इलाके में इधर-उधर घूमता रहा और बाद में एक मकान के बाथरूम में जाकर छिप गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जाल और पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के बाहर जमा हो गए, जिससे अधिकारियों को भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
दशहत में है स्थानीय निवासी
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब आठ बजे के बाद की है। बिचौली मर्दाना में कई फार्महाउस और बड़े बंगले होने के कारण तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेंदुए के पास जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें और रेस्क्यू अभियान पूरा होने तक सतर्करहें।
Author: Shabd Agni
.