युवती ने बॉय फ्रेंड को कॉल कर मांगी थी मदद पुलिस की जांच में हो रहे नए खुलासे
शब्द अग्नि / इंदौर । हाल ही में शहर में हुए ऑनर किलिंग मामले में नए नए खुलासे होते जा रहे है हीरानगर क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में जांच के दौरान लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में जानकारी मिली है कि घटना से पहले युवती ने अपने परिचित युवक को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद से जांच टीम कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
मां और भाई है हत्या के आरोप में गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने युवती की मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि उसके भाई से पूछताछ जारी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का मिलान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने के बाद जांच और गंभीर हो गई है।
हर पहलू की बारीकी से होगी जाँच
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.