VISITORS

0 1 6 1 6 4

July 9, 2026 2:45 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 2:45 pm

सेंधवा : एसडीओपी अजय वाघमारे की नागरिकों से अपील रुको सोचो एक्शन लो

सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

शब्द अग्नि / सेंधवा बड़वानी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित *”सेफ क्लिक 2.0″* साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में नेहरू स्मृति उ.मा.विद्यालय जोगवाड़ा रोड में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं उनके पालकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर उनकी जीवनभर की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना था।

यह अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में *सेंधवा अनुभाग एसडीओपी अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह चौंगड़े,सेंधवा साइबर एक्सपर्ट संजय पाटीदार* ने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक कॉल, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, निवेश एवं लोन फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी तथा अन्य ऑनलाइन साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इनसे बचाव के सरल एवं प्रभावी उपाय भी बताए।

एसडीओपी ने दिया नागरिकों से अपील

इस अवसर पर सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे का संदेश बच्चों, शिक्षकों तथा पालकों तक पहुंचाते हुए कहा गया कि *”आपके जीवनभर की कमाई आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। थोड़ी-सी सावधानी और डिजिटल सतर्कता आपको साइबर अपराधियों से सुरक्षित रख सकती है।  किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ऑनलाइन लेनदेन पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा हर कदम सोच-समझकर उठाएं।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, मोबाइल एप्लीकेशन अथवा सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर क्राइम पोर्टल एवं निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर