CEIR पोर्टल की मदद से 225 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा साइबर जागरुकता हेतु चलाए जा रहे अभियान SAFE CLICK 2.0 (दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026) के समापन अवसर पर, बालाघाट पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की रिकवरी के क्षेत्र में पिछले 06 माह में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 225 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विगत 06 महीनों में लगभग 225 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹34 लाख है, रिकवर किए गए।
वर्तमान चरण में आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रिकवर किये गये मोबाईल फोन संबंधित थानों के माध्यम से थाना स्तर पर ही निरंतर लौटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में आवेदकों को लगभग 125 मोबाईल फोन वापस किये जा रहे है।
पुलिस की नागरिकों से अपील
इस अवसर पर बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे मोबाइल को ब्लॉक करने, ट्रेस करने एवं शीघ्र रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
Author: Shabd Agni
.