VISITORS

0 1 6 0 0 2

July 9, 2026 1:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 1:07 am

दमोह : जैन मिलन नगर शाखा की बैठक सम्पन्न

 क्षेत्र क्रमांक 10 की मासिक बैठक संपन्न, वृक्षारोपण और जूम मीटिंग पर हुई चर्चा

शब्द अग्नि अनुराग बजाज  दमोह – भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत महिला जैन मिलन नगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10, दमोह की जुलाई माह की मासिक बैठक दिनांक 3 जुलाई 2026 को अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक की मेजबानी शाखा की सक्रिय सदस्य वीरांगना श्वेता जैन द्वारा की गई।

बैठक का शुभारंभ पारंपरिक रूप से ‘महावीर प्रार्थना’ के साथ हुआ। इसके पश्चात आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 10 तारीख को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय/क्षेत्रीय जूम मीटिंग पर चर्चा की गई, तथा उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों को इस डिजिटल बैठक में अनिवार्य रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शाखा द्वारा शीघ्र ही एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दूसरे सत्र में मेजबान वीरांगना श्वेता जैन द्वारा उपस्थित सदस्यों के लिए कुछ मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम एवं खेल आयोजित किए गए। विजेताओं और प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार (गिफ्ट) वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वीरांगना संगीता जैन, मंत्री वीरांगना हिना जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना आरजू जैन एवं प्रचार मंत्री वीरांगना वर्षा जैन सहित शाखा की सभी सम्मानीय सदस्याएं और वीरांगनाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर