VISITORS

0 1 6 0 0 2

July 9, 2026 1:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 1:16 am

पहली बारिश में ही नगर पालिका के दावे खोखले

पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारी की पोल

 

शब्द अग्नि अनुराग बजाज  दमोह ।घंटेभर की बारिश में शहर की कई सड़कें जलमग्न, बंद नालियों से सड़कों पर बहा गंदा पानी; लोगों को आवागमन में हुई परेशानी

*

दमोह। शहर में हुई घंटेभर की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका दमोह की बारिश पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में अधिकांश नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष नालों और नालियों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। पहली ही बारिश ने व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आगामी बारिश में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर