खेतिया मलफा, निवाली, पखालिया सहित पूरे जिले में किया जागरूक
शब्द अग्नि / बड़वानी खेतिया। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मलफा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
निवाली (बड़वानी)। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के समापन पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कस्तूरबा आश्रम एवं स्वराज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। बड़वानी पुलिस ने बताया कि 15 दिनों के अभियान में जिलेभर में 230 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
सिलावद (बड़वानी)। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत थाना सिलावद पुलिस ने ग्राम पंचायत पखालिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों को फर्जी कॉल, निवेश के नाम पर ठगी, संदिग्ध लिंक और क्यूआर कोड से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और निकटतम थाने को सूचना देने की अपील की।
Author: Shabd Agni
.