काली बिल्लोद की ठोस अपशिष्ट इकाई में लगेंगी हाईटेक मशीनें, प्लास्टिक कचरे को मिलेगा नया जीवन
शब्द अग्नि / इंदौर शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। अब घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरा केवल निस्तारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक से प्रोसेस कर उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आय के नए अवसर भी पैदा होंगे।
अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएगी
ग्राम पंचायत काली बिल्लोद स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री से टेबल, कुर्सियां, दरवाजे, खिड़कियां तथा अन्य टिकाऊ उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनः उपयोग संभव हो सकेगा और लैंडफिल पर दबाव भी कम होगा।
स्वच्छता अभियान को मिलेगी गति
इस परियोजना का उद्देश्य केवल स्वच्छता बनाए रखना नहीं, बल्कि कचरे को संसाधन में बदलकर ग्रामीण निकायों को आर्थिक रूप से भी मजबूत करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल सफल होने पर अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है, जिससे स्वच्छता अभियान को नई गति मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन को भी बढ़ा
वा मिलेगा।
Author: Shabd Agni
.