VISITORS

0 1 6 1 5 6

July 9, 2026 1:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 1:55 pm

इंदौर : कहीं सन्नाटा तो कहीं लंबी कतारें

राजस्व विभाग में खाली दिखे काउंटर, जबकि जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में दिनभर उमड़ी लोगों की भीड़

शब्द अग्नि / इंदौर नगर निगम मुख्यालय स्थित एक ही भवन में संचालित दो विभागों की कार्यशैली और व्यवस्था में बड़ा अंतर देखने को मिला। एक ओर राजस्व विभाग के अधिकांश काउंटर सूने नजर आए और कई स्थानों पर कर्मचारी अपनी सीटों से अनुपस्थित मिले, वहीं दूसरी ओर जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन विभाग में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां आवेदन और दस्तावेज़ों के काम के लिए बड़ी संख्या में नागरिक अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

खाली पड़ा पूछताछ काउंटर

निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग का पूछताछ काउंटर भी लगभग खाली मिला। कई लोग जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें संबंधित कर्मचारी नहीं मिले। इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा और कई लोग बिना काम कराए वापस लौटते भी दिखाई दिए।

दिखी भारी भीड़ लंबी कतारें 

वहीं दूसरी तरफ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन विभाग में स्थिति बिल्कुल अलग रही। यहां दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही और कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव नजर आया। एक ही भवन में संचालित दोनों विभागों की यह अलग-अलग तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्था और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता की ओर इशारा करती है। नागरिकों का कहना है कि सभी विभागों में पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर