VISITORS

0 1 6 1 5 5

July 9, 2026 1:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 1:34 pm

इंदौर : मेघदूत गार्डन की बदहाल तस्वीर

झूलो के नीचे पत्थर, खुले बिजली के तार और बंद फाउंटेन से परेशान पर्यटक; रखरखाव की कमी आई सामने उठ रहे सवाल

शब्द अग्नि / इंदौर शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में शामिल मेघदूत गार्डन में आने वाले लोगों को इन दिनों अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टियों और सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे यहां पहुंचते हैं, लेकिन पार्क के कई हिस्सों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और सुरक्षा संबंधी खामियां लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

अव्यवस्थाओं का अंबार लगा

गार्डन के बच्चों के खेल क्षेत्र में फिसलपट्टी और अन्य उपकरणों के आसपास कई जगह पत्थर और ऊबड़-खाबड़ सतह दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेलते समय बच्चों के गिरने पर गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं कुछ स्थानों पर खुले बिजली के तार भी नजर आने से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ना सफाई ना ही  सुविधाएं

पर्यटकों का कहना है कि गार्डन में लगे फाउंटेन और अन्य सुविधाएं भी कई बार बंद रहती हैं। शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख आकर्षण स्थलों में शामिल इस गार्डन की नियमित देखरेख और समय-समय पर मरम्मत होना जरूरी है।

क्या क्या हो सकते है सुधार

 

  • बच्चों के खेल क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए।
  •  खुले बिजली के तारों और अन्य जोखिम वाले स्थानों को तत्काल ठीक किया जाए।
  • फाउंटेन, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए।
  •  गार्डन की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि परिवार और बच्चे सुरक्षित माहौलमें समय बिता सकें।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर