VISITORS

0 1 6 6 4 0

July 11, 2026 8:00 pm

+91 8878812345

मेरिट के आधार पर छात्रावास-आश्रमों में प्रवेश

 पहली चयन सूची जारी

शब्द अग्नि | मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर विकासखंड के शासकीय छात्रावासों एवं आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी बनाया गया है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता इंदरसिंह चौहान ने बताया कि इस बार किसी भी प्रकार की सिफारिश को महत्व नहीं दिया गया। विद्यार्थियों का चयन पिछली कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है। सुपर-100 छात्रावासों में जिलेभर के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर अवसर दिया गया, जबकि अन्य छात्रावासों में स्थानीय विद्यार्थियों एवं अनाथ बच्चों को प्राथमिकता दी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी बापूसिंह कनेश ने बताया कि प्रथम चरण में 10 बालक छात्रावासों के लिए 169 तथा 8 बालिका छात्रावासों के लिए 163 छात्राओं का चयन किया गया है। पहली चयन सूची 9 जुलाई को जारी कर दी गई है। शेष आश्रमों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के चयन की प्रक्रिया अगले दो दिनों में पूरी की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर