VISITORS

0 1 6 6 4 9

July 11, 2026 9:05 pm

+91 8878812345

इंदौर : अधिकारी बैठक में मस्त देरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से शुरू, रोल नंबर और बैठक व्यवस्था में भी अव्यवस्था

शब्द अग्नि / इंदौर  मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले अधिकारियों की बैठक आयोजित होने के कारण परीक्षार्थियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। परीक्षा निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी से शुरू हुई, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में असंतोष देखा गया।

बैठक के चलते प्रभावित हुई परीक्षा व्यवस्था

जानकारी के अनुसार जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जानी थी, वहीं अधिकारियों की बैठक चल रही थी। बैठक समाप्त होने तक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश और बैठने की प्रक्रिया में देरी हुई। इसका सीधा असर परीक्षा के समय पर पड़ा।

रोल नंबर और सीटिंग व्यवस्था में भी परेशानी

परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने तक कई छात्रों के रोल नंबर और सीटिंग प्लान स्पष्ट नहीं थे। कुछ स्थानों पर एक ही टेबल पर दो-दो छात्रों को बैठाना पड़ा, जिससे परीक्षा शुरू होने से पहले भ्रम और असुविधा की स्थिति बनी रही।

छात्र और अभिभावक रहे परेशान

परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में पहले से सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए थीं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने कहा—बैठक अचानक तय हुई थी

जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि बैठक अचानक निर्धारित हुई थी, जिसके कारण यह स्थिति बनी। उनका दावा है कि परीक्षा का समय प्रभावित होने के बावजूद विद्यार्थियों को आवश्यक समय उपलब्ध कराया गया, ताकि किसी को नुकसान न हो।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर