बालाजी’ नाम से बिक रहे नमकीन व चिप्स के पैकेटों से धार्मिक भावनाएं से खिलवाड़ किया जा रहा है
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर । बाजार में ‘बालाजी’ ब्रांड नाम से बिकने वाले 5′ से 10 रुपए से 50 रुपये तक के नमकीन के पैकेट इस्तेमाल के बाद नालियों, सड़कों और कचरे के ढेरों में पड़े मिलते हैं। ‘बालाजी’ भगवान वेंकटेश्वर का पवित्र नाम है, जिनके करोड़ों भक्त हैं। जब आराध्य के नाम वाले पैकेट गंदगी में सड़ते हैं या उन पर लोगों के पैर पड़ते हैं, तो सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है।
जिसके चलते हुए कई संगठन होने नाराजगी की दिखाते हुए कहा कि बालाजी नाम को हटाकर दूसरा नाम चेंज करें हम व्यापार के खिलाफ नहीं है, परंतु धार्मिक आस्था की कीमत पर व्यापार स्वीकार्य नहीं है।
हमारी प्रमुख मांगें:
1. कंपनी तत्काल प्रभाव से अपने ब्रांड का नाम ‘बालाजी’ से बदलकर कोई अन्य नाम रखे।
2. कंपनी इस्तेमाल किए गए पैकेटों को वापस लेने और रीसाइक्लिंग की जिम्मेदारी ले।
3. कंपनी सार्वजनिक रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए खेद व्यक्त करे।
संघ ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर कंपनी पर नियमानुसार कार्रवाई करे।
अतः आपसे अनुरोध है कि जनभावनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से स्थान देकर जनजागरण में सहयोग करें
Author: Shabd Agni
.