VISITORS

0 1 5 2 1 7

July 3, 2026 5:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:51 pm

इंदौर : पुलिया से बहे युवक का शव अब भी लापता

तेज बहाव में बहे युवक का शव दूसरे दिन भी नहीं मिला एसडीईआरएफ ने सिरपुर तालाब में सर्च ऑपरेशन जारी

शब्द अग्नि / इंदौर। तेज वर्षा के दौरान पुलिया पार करते समय नाले में बहा मिस्त्री दूसरे दिन भी लापता रहा। गुरुवार को पुलिस, एसडीईआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने दिनभर सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने सिरपुर तालाब में बहने का शक जताया है।

पुलिया से 300 मीटर दूर उसकी बाइक और 800 मीटर की दूरी पर टिफिन मिल गया है। घटना बुधवार रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरखेड़ी की है, रात में शहर में तेज वर्षा हो रही थी। मिस्त्री का काम करने वाला महेश पुत्र श्रवण बाइक के साथ पुलिया पार कर रहा था। टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार पानी का बहाव अधिक होने पर महेश वह बाइक को पैदल धकेलते हुए पुलिया से निकलने की कोशिश कर रहा था। पानी का बहाव बहुत ज्यादा था। महेश के पीछे मनीष चौहान भी बाइक लेकर आ रहा था। मनीष ने बाइक छोड़ दी और बहाव से निकल आया। महेश बाइक सहित नाले में बह गया। पुलिस और रहवासियों ने रात में भी तलाशा लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण सर्च आपरेशन रोकना पड़ा।

कीचड़ ज्यादा होने से सर्चिंग में दिक्कत- टीआई 

गुरुवार सुबह से पुलिस और बचाव दल ने नाले में करीब दो किलोमीटर तक सर्चिंग की। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर महेश की बाइक और लगभग 800 मीटर दूर उसका टिफिन मिला, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को आशंका है कि तेज बहाव में महेश सिरपुर तालाब तक पहुंच गया होगा। इसी संभावना को देखते हुए सिरपुर तालाब क्षेत्र में भी सर्च आपरेशन चलाया जायगा।

नाला करीब दो किमी दूर बहकर तालाब में मिलता है। टीआइ के अनुसार कीचड़ ज्यादा होने के कारण भी सर्चिंग में दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार को पुन: सर्चिंग की जाएगी। इस घटना से रहवासियों में आक्रोश है। महेश नूरानी नगर से मिस्त्री का काम कर घर लौट रहा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर