VISITORS

0 1 5 2 1 7

July 3, 2026 5:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:50 pm

इंदौर : हाईकोर्ट जजों के रिक्त पद भरने की मांग

बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र” कई मामले लंबित

शब्द अग्नि इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर मप्र हाई कोर्ट की इंदौर पीठ में रिक्त जजों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। पत्र में कहा है कि जजों की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है और लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अध्यक्ष मनीष यादव और सचिव मनीष गड़कर के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा है कि इंदौर पीठ में जजों के 13 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल सात न्यायमूर्ति ही पदस्थ हैं। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति विनोद कुमार द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायाधीशों की संख्या कम होने से न्यायिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

लंबित मामले चिंता का विषय 

पत्र में कहा है कि जजों की कमी की वजह से प्रकरणों के निराकरण की गति प्रभावित हो रही है। लंबित प्रकरणों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पक्षकार, अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। मांग की है कि इंदौर पीठ में स्वीकृत जजों के पद पर जल्द नियुक्तियां सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर