VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 9, 2026 11:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 11:31 pm

छात्रों का “अपार” आईडी और आधार पंजीयन कराएं

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / कलेक्टर श्री गुप्ता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में अगले तीन दिनों में बच्चों के एडमिशन का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाई जाए तथा सभी स्कूलों में आधार पंजीयन शिविर लगाकर शत प्रतिशत विद्यार्थियों के पंजीयन कराए जाएं। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बीआरसी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर अपार आईडी पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी लें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों को ई-अटेंडेंस नियमित रूप से लगाने के लिए पाबंद करें। उन्होंने बैठक में सभी बीईओ तथा प्राचार्य को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों तथा पीएम श्री शालाओं के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहे, इसके लिए अभी से प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें अभी तक वितरित नहीं की गई है, वहां तुरंत वितरित की जाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर