VISITORS

0 1 6 6 6 3

July 11, 2026 11:23 pm

+91 8878812345

इंदौर : अवधेश गैंग’ का किया पर्दाफाश

चौराहों और सुनसान इलाकों में किन्नर बनकर देते थे वारदात को अंजाम सरगना समेत कई आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / इंदौर । शहर में राहगीरों को निशाना बनाकर लूट और जबरन वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य किन्नर का भेष धारण कर लोगों को रोकते थे और मौका मिलते ही उनसे नकदी व अन्य सामान छीन लेते थे। कई मामलों में पीड़ितों को धमकाकर जबरन पैसे भी वसूले जाते थे।

सरगना समेत कई आरोपी पुलिस गिरफ्तार 

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गिरोह के मुख्य सरगना अवधेश सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

नकदी और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

 

अन्य मामलों की भी होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आशंका है कि यह गिरोह पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है। पुलिस आम नागरिकों से भी अपील कर रही है कि यदि वे इस गिरोह की किसी गतिविधि का शिकार हुए हैं तो आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर