VISITORS

0 1 5 5 4 6

July 6, 2026 11:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 11:57 am

इंदौर : फर्जी हेल्पलाइन नम्बर से लूटे लाखों

गूगल पर मिला फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना मुसीबत, ओटीटी सेवा बंद कराने के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए ₹1.08 लाख

शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर । शहर के एक कारोबारी के साथ साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन ओटीटी सब्सक्रिप्शन बंद कराने की कोशिश उन्हें भारी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और वहां मिले कथित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए एक छोटी-सी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। फर्जी ग्राहक सेवा नंबरों के जरिए लोगों को ठगने के ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

पहले पॉच रुपए का किया भुगतान

ठग ने भरोसा जीतने के लिए पहले मात्र ₹5  का ऑनलाइन भुगतान कराया और इसे सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बताया। इसके बाद कुछ ही देर में व्यापारी के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से  ₹1.08 लाख  निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर बैंक से रकम कटने के संदेश आए, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर