VISITORS

0 1 5 2 1 7

July 3, 2026 5:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:52 pm

रतलाम : श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

रतलाम में 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, स्वर्णजड़ित तीनों शिखर ध्वस्त

शब्द अग्नि / रतलाम जिले के चौरानी गांव में बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 200 वर्ष पुराने श्रीराम मंदिर को भारी क्षति पहुंची। बिजली की चपेट में आने से मंदिर के तीनों स्वर्णजड़ित शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित चौरानी गांव में रात के समय तेज बारिश के बीच मंदिर परिसर पर आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में श्रीराम मंदिर और लक्ष्मीनारायण मंदिर के स्वर्णजड़ित शिखर आ गए, जिससे तीनों शिखर ढहकर बिखर गए। विस्फोट जैसा प्रभाव होने के कारण शिखरों का मलबा मंदिर परिसर से दूर के खेत तक जा पहुंचा।

मंदिर का क्षेत्र में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में जनसहयोग से मंदिर के तीनों स्वर्णजड़ित शिखरों का निर्माण कराया गया था और विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। करीब दो शताब्दी पुराने इस मंदिर का क्षेत्र में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व माना जाता है। हालांकि, घटना देर रात होने के कारण मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन मंदिर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर परिसर पहुंचे। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर