VISITORS

0 1 5 2 1 7

July 3, 2026 5:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:52 pm

इंदौर : शुरुआती बारिश में ही नगर निगम की खुली पोल

 सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान, लगा जाम 

शब्द अग्नि इंदौर। स्वच्छता और विकास के नाम का ढोल बजाने वाले नगर निगम की पोल मानसून की शुरुआती बारिश ने ही खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में शहर के कई प्रमुख मार्गों, चौराहों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं।

कई स्थानों पर चैंबर चौक होने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

मानसून पूर्व तैयारियो के दावे खोखले साबित हुए 

बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित रही। प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक घंटों तक फंसे रहे। नागरिकों ने नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविकता सामने आ जाती है। लोगों ने निगम प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था में तत्काल सुधार और स्थायी समाधान की मांग की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर