VISITORS

0 1 6 6 4 0

July 11, 2026 7:58 pm

+91 8878812345

नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने संभाला कार्यभार

अवैध हथियार और नशा तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुश्री सिमाला प्रसाद ने निमाड़ रेंज, खरगोन का पदभार ग्रहण किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने उनका स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के बाद डीआईजी ने अधिकारियों व मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर नियंत्रण, शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी

उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सड़क हादसे कम करने, लापता नाबालिगों की दस्तयाबी तथा महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय की वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर 15 जुलाई से शुरू होने वाले “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की तथा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर