भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की 32 शाखाओं की ऐतिहासिक ज़ूम बैठक आयोजित
शब्द अग्नि | अनुराग बजाज
दमोह। जैन सम्राट गौरव वर्ष–2026 के अंतर्गत भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की 32 शाखाओं की ऐतिहासिक ऑनलाइन ज़ूम संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 1200 से अधिक वीर-वीरांगनाओं ने सहभागिता कर जैन सम्राटों के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर विचार सुने।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की मंगल प्रार्थना से हुआ। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेन्द्र जैन ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर सुरेश जैन ‘ऋतुराज’ ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट सम्प्रति, राजा कुमारपाल और रानी अब्बक्का चौटा सहित जैन महापुरुषों के शौर्य, न्यायप्रियता और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई पीढ़ी को जैन इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश जैन चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Author: Shabd Agni
.