VISITORS

0 1 6 6 7 0

July 12, 2026 3:00 am

+91 8878812345

सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष बने राकेश मोटसरा

मोहनलाल पाटीदार विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

धार / गंधवानी। ग्राम विकास समिति गंधवानी द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की वार्षिक साधारण सभा में नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी अंबिकादत्त कुण्डल एवं विभाग समन्वयक राकेश जोशी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाजसेवी राकेश मोटसरा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा शंकरसिंह निगवाल को सचिव चुना गया। वहीं मोहनलाल पाटीदार को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश मोटसरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सभा में संस्था के प्राचार्य सोहनलाल डावेल, अरविंद पांडे, नीलेश बर्फा, संतोष डामर, ध्यानसिंह मुवेल, सुरेश अलावा सहित समिति सदस्य एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर