VISITORS

0 1 6 2 4 9

July 9, 2026 11:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 11:31 pm

श्योपुर : स्कूली वाहनों की चेकिंग, 15 पर कार्रवाई

लगाया ₹22,600 जुर्माना

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष स्कूली वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 24 स्कूली वाहनों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर 15 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ₹22,600 का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस जांच में बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग, बिना अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, बीमा और परमिट जैसी कमियां पाई गईं। इनमें बिना फिटनेस 1, ओवरलोड 6, बिना अग्निशमन यंत्र 3, बिना मेडिकल किट 1, बिना बीमा 3 और बिना परमिट 1 वाहन पर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

यातायात पुलिस ने स्कूल वाहन संचालकों को सभी जरूरी दस्तावेज रखने, वाहनों में अग्निशमन यंत्र व मेडिकल किट रखने, क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर