VISITORS

0 1 6 6 5 6

July 11, 2026 10:11 pm

+91 8878812345

परिवहन विभाग ने वाहन संचालको को जारी किये निर्देश

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आपदा प्रबंधन के संबंध में दिये गये निर्देशो के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन स्वामीयों को निर्देश जारी किये गये है कि मानसून के दौरान अतिवर्षा (अधिक वर्षा) की स्थिति में किसी भी वाहन में ओवरलोडिंग न हो इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाये।

जिला परिवहन अधिकारी जगदीश सिंह भील द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार नदी, नालों, पुलिया एवं रपटों पर अधिक बरसात का पानी ओव्हरफ्लों, खतरे के निशान पर होने पर उन नदी नालों पुलियों एवं रपटो पर होकर किसी भी प्रकार के वाहनों का संचालन नहीं किया जाये। किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर या मार्ग पर किसी भी प्रकार का खतरा होने पर आपातकालीन कंट्रोल रूम के नंबरों पर सूचित करें।

सभी बस, ट्रक संचालक एवं समस्त स्कूल संचालकों को निर्देश दिये गये है कि अपने वाहनों के दस्तावेज वैध (परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र) होने पर ही वाहनों का संचालन करेंगे। जिससे किसी भी प्रकार की जनधन हानि से बचा जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर