VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:31 pm

12वीं के छात्र ने लगाई फांसी  

शब्द अग्नि  न्यूज़ /इंदौर | मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के हायर सेकंडरी का फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर बिगड़ने से दुखी छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह शनिवार को अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र का सोमवार को मेथ्स का पेपर था।लसूड़िया पुलिस के मुताबिक ओमेक्स सिटी में रहने वाले 17 साल के छात्र नचिकेत पुत्र राजेश कामदार ने शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसके फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर बिगड़ गए थे। यह बात उसने अपने पिता राजेश को बताई थी और उन्होंने समझाया भी था कि तनाव लेने की जरूरत नहीं है। पेपर बिगड़ने के बाद से तनाव में रह रहा नचिकेत दो दिन से कमरे से बाहर नहींनिकला था। उसने बताया था कि वह अगले पेपर की तैयारी कर रहा है। शनिवार को उसके छोटे भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था पर उसके दो पेपर बिगड़ गए थे, जिससे वह परेशान हो गया था। नचिकेत निजी कोचिंग में भी पढ़ाई कर रहा था। पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने छात्र का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और वे शव लेकर सलकनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि नचिकेत के पिता राजेश राऊ के एक कॉलेज में टीचर हैं और मां पटवारी हैं। उनकी पोस्टिंग शिप्रा इलाके में है। परिवार मूल रूप से सलकनपुर ( सीहोर) का रहने वाला है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर